जीवन के अनुभव
जीवन में जब निराशा,अवसाद और दु:ख आती है तो हम जैसे आम इंसान घबराहट में कुछ सकारात्मक सोच नहीं सकते,थोड़ी बहुत आशा और उम्मीद 'लोग क्या कहेंगे?' वाली सोच आदमी को आगे बढ़ने नहीं देती है। उस क्षण ऐसा प्रतीत होता है कि मानो पुरी दुनिया हमारे खिलाफ हो और हम अकेले। यह भी सच है कि व्यक्ति समस्याओं से जुझकर ही सामर्थ्यवान बनता है। सोना तभी निखरता है जब वह आग से तपकर निकलता है। कठिन समय में व्यक्ति को चाहिए कि सबसे पहले उसे एकांत में चले जाना चाहिए और कुछ समय के लिए मौन व्रत धारण कर लेना चाहिए। उसके बाद अपने सबसे अच्छे घनिष्ठ मित्र को अपनी बातें बतानी चाहिए। घनिष्ठ मित्र लाख दु:खों कि दवा समान है ,बशर्ते मित्र सच्चा और सुख दुःख को समझने वाला हो। अगला कदम यह होना चाहिए कि खुद शांत रखने के लिए योग,प्राणायाम करना चाहिए। किसी भी समस्या को शांतचित्त होकर समाधान ढूंढने का प्रयास करना बुद्धिमानी है। एकांत वरदान के समान है, अगर उसका सही उपयोग किया जाए, एकांत में व्यक्ति अंतर्मन से जुड़ कर आत्मचिंतन कर शांति प्राप्त करता है। दुःख,निराशा,अवसाद सभी के जीवन में आती है लेकिन अधिकतर लोग इस स्...